परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर के 5 स्टार होटल में हुई थी.
बॉलीवुड में एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने आज 25 अगस्त को अपने फैंस को गुडन्यूज दी है. कपल ने सोशल मीडिया पर आकर ऐलान किया है कि वे अब दो से तीन होने वाले हैं. परिणीति और राघव ने अपने कंबाइंड इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक गुडन्यूज पोस्ट जारी किया है. इस गुडन्यूज के बाद अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा को बधाईयों का तांता लग चुका है. फैंस और सेलेब्स जमकर कपल को बधाई दे रहे हैं. इसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स भी शामिल हैं, जो इस गुडन्यूज पर अपनी खुशी जाहिर कर कपल को बधाई भेज रहे हैं.
परिणीति और राघव ने आज 25 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है. कपल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘हमारा छोटा यूनिवर्स, आने वाला है’. इस पोस्ट के साथ कपल ने अपने चलने का वीडियो शेयर किया है और एक तस्वीर में केक शेयर किया है, जिस पर लिखा 1+1=3. अब कपल के पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की बधाईयों की बाढ़ आ चुकी है. इस पर सोनम कपूर ने लिखा है, ‘बधाई हो डार्लिंग’. भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी , नेहा धूपिया, भारती सिंह, टिस्का चोपड़ा समेत कई स्टार्स ने परिणीति-राघव को इस गुडन्यूज के लिए बधाई भेजी है. परिणीति-राघव के गुडन्यूज पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 20 हजार से ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं.
कब-कहां हुई थी परिणीति-राघव की शादी?
आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा लंदन में एक प्रोग्राम में पहली बार मिले थे और इसके बाद दोनों ने एक-दूजे को टाइम दिया और समझा. इसके बाद कपल ने 24 सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर के होटल में शादी रचाई, जहां गेस्ट के एक रात ठहरने का किराया 10 लाख रुपये था. वहीं, हाल ही में राघव और परिणीति ने अपने महंगी शादी की रूमर्स पर बोलते हुए कहा, ‘यह कोई 7 स्टार होटल नहीं था, बल्कि 5 स्टार होटल था, वहां 40 से 50 कमरे थे, जो गेस्ट के लिए बुक किए गए थे, किसी भी कमरे की कीमत 10 लाख रुपये नहीं थी, जैसा कि खबरों में कहा गया था, लोगों ने हमारी शादी को ज्यादा एक्सपेंसिव बता दिया. खैर, परिणीति-राघव को ढेर सारी बधाइयां.


