Saturday, July 4, 2026

मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है.

Share

बिहार में मौसम का मिजाज आज बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और ठनका गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया. दक्षिण बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है.

 बिहार में मानसून इन दिनों एक्टिव है. लगातार कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस बीच आज मौसम विभाग ने बिहार के 9 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने गयाजी, औरंगाबाद, सारण, भोजपुर, सिवान, अरवल,रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

दक्षिण बिहार में एक्टिव रहेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश के साथ बादल गरजने, ठनका गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. आज खासकर उत्तर बिहार से ज्यादा दक्षिण बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही राज्य के तापमान में भी अगले करीब तीन दिनों तक कुछ ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

23 अगस्त की बात करें तो, शनिवार को राजधानी पटना के साथ 16 जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हुई. जिसकी वजह से बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई. शनिवार को सबसे ज्यादा बारिश जहानाबाद में 15.5 मिलीमीटर दर्ज की गई. इसके साथ ही राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय में दर्ज किया गया जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में दर्ज हुआ. दूसरी तरफ, बक्सर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.

पटना में सुबह से छाए हैं बादल

आज राजधानी पटना की बात करें तो, सुबह से ही कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं. बादल गरजने के साथ ठंडी हवा भी सुबह से ही चल रही है. ऐसे में आज भी पटना में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है. 23 अगस्त को भी पटना में सुबह से ही बादल छाए रहे. कई इलाकों में बारिश भी हुई. पटना में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा अधिकतम तापमान में 2 और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

Read more

Local News