Monday, March 30, 2026

बिग बॉस 19 से आई तस्वीरें ऐसा दिखेगा सलमान खान का आर्मी मैन लुक

Share

सलमान खान का फिल्म बैटल ऑफ गलवान में आर्मी मैन वाला कैसा लुक दिखेगा. बिग बॉस 19 में हुआ खुलासा.

 सलमान खान ने अपने मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 की शूटिंग शुरू कर दी है. बीते शुक्रवार मुंबई में एक्टर को बिग बॉस के हाउस में देखा गया. इसी दौरान सलमान खान की घर से पहली झलक सामने आई. सलमान ने बीते दिनों अपनी नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान की भी शूटिंग शुरू कर दी है और फिल्म के सेट से ही वह बिग बॉस 19 के सेट पर पहुंचे थे. सलमान ने बिग बॉस 19 के पहले कंफर्म एक्टर की भी झलक दिखलाई. इसी के साथ यह भी पता चल गया कि सलमान खान का फिल्म बैटल ऑफ गलवान में कैसा लुक दिखेगा.

बिग बॉस 19 में सलमान खान डैपर लुक में पहुंचे थे. सलमान ने ब्लैक सूट-बूट पहना हुआ था और अपनी दाढ़ी मूछ को ट्रीमिंग किया हुआ था. हालांकि दाढ़ी के मुकाबले मूछे ज्यादा हैवी हैं, इससे पता चलता है कि एक्टर का फिल्म बैटल ऑफ गलवान में यही लुक दिखने वाला है. बैटल ऑफ गलवान के डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने बीती 22 अगस्त को लद्दाख में लगे फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें फिल्म की पूजा सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई थी. बैटल ऑफ गलवान की तीन दिनों की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

  • बता दें, बिग बॉस 19 आगामी 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. इस बार शो नए फॉर्मेट के साथ शुरू हो रहा है. कुछ नए सेलेब्स को इनवाइट किया गया. इस बार सेलेब्स और कॉमनर्स के साथ-साथ इन्फ्लुएंसर, सिंगर्स, कॉमेडियन भी नजर आएंगे. साथ ही आने वाले एपिसोड में वर्ल्ड फेमस रेसलर अंडरटेकर और माइक टायसन बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं. बिग बॉस 19 का पहला ही एपिसोड सरप्राइज और ट्विस्ट से भरा होगा. शो के कंटेस्टेंट्स में कुनिच्का सदानंद, अमाल मलिक, नाटालिया जैनसेक, नीलम गिरि, प्रणित मोरे, बसीर अली, नहल चौडस्मा, अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना शो में एंट्री ले चुके हैं.

इनके अलावा शो में इंडियन आइडल 5 की विनर और एक बिग बॉस तेलुगू 5 की रनर-अप श्रीणा चंद्रा भी शो में आस सकती हैं. बिग बॉस मराठी के अरबाज पटेल, ‘अनुपमा’ अभिनेता निधि शाह, और सामग्री निर्माता किराक खाला (प्रिया रेड्डी), रैपर जोड़ी सीधे मौट, सामाजिक कार्यकर्ता अतुल किशन और वकील अली काशिफ खान देशमुख शो में हो सकते हैं.

‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त को होगा. पहली बार यह शो सबसे पहले रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा, और फिर रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा.

Read more

Local News