Monday, March 30, 2026

आइए जानें ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं.

Share

मुंबई: ‘बिग बॉस 19’ अपने प्रीमियर से बस एक दिन दूर है. यह रियलिटी शो रविवार, 24 अगस्त को एक भव्य प्रीमियर नाइट के साथ शुरू होगा. इस शो को हमेशा की तरह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करेंगे. हर कोई नए सीजन के प्रतियोगियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक है. तो चलिए आपको शो के संभावित कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं. साथ ही उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने बीते सीजन में खूब सुर्खियां बटोरी थी.

  • ‘बिग बॉस 19’ की थीम
  • इस साल, ‘बिग बॉस 19’ की थीम राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सेलिब्रिटी न केवल घर के अंदर फाइनल तक पहुंचने के लिए एक-दूसरे को टक्कर देंगे, बल्कि शो जीतने की रणनीतियों के साथ अपनी सार्वजनिक छवि का भी खुलासा करेंगे.

बिग बॉस 19 के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
होस्ट के तौर पर सलमान खान 22 अगस्त, 2025 को सभी 17 चुने हुए प्रतियोगियों के साथ अपना एपिसोड शूट करेंगे. एक्टर्स के साथ-साथ, आने वाले महीनों में इंफ्लुएंसर्स, गायकों, कॉमेडियन के साथ-साथ माइक टायसन जैसे वाइल्डकार्ड और स्पेशल एंट्रीज भी शामिल होंगी. पहले एपिसोड में कुछ सरप्राइज और ट्विस्ट भी होंगे, साथ ही कुछ आखिरी मिनट की एंट्रीज भी होंगी.

  • कुनिका सदानंद
  • फैसल खान
  • शहबाज बदेशा
  • मृदुल तिवारी
  • अमाल मलिक
  • गौरव खन्ना
  • अशनूर कौर
  • नटैला पोलैंड
  • अवेज दरबार
  • नगमा मिराजकर
  • जीशान कादरी
  • बसीर अली
  • नेहल चुडासमा
  • अभिषेक बजाज
  • तान्या मित्तल
  • अतुल किशन
  • प्रणित मोरे
  • नीलम गिरी

WWE आइकन द अंडरटेकर
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि WWE आइकन द अंडरटेकर और बॉक्सर माइक टायसन जल्द ही भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस 19 में शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो WWE आइकन बिग बॉस 19 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले प्रतियोगी हो सकते हैं.

बिग बॉस के घर को पहले से कहीं ज्यादा भव्य तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें भविष्य के इंटीरियर, चमकदार रोशनी और लाउंज एरिया हैं जो प्रतियोगियों और दर्शकों, दोनों को बांधे रखने का वादा करते हैं.

बीते सीजन के सबसे यादगार कंटेस्टेंट्स

  • अविनाश मिश्रा (बिग बॉस 18)
  • आओरा (बिग बॉस 17)
  • अब्दु रोजिक (बिग बॉस 16)
  • निक्की तंबोली (बिग बॉस 14)
  • शहनाज गिल (बिग बॉस 13)
  • सिद्धार्थ शुक्ला (बिग बॉस 13)
  • आसिम रियाज (बिग बॉस 13)
  • हिना खान (बिग बॉस 11)
  • प्रिंस नरूला (बिग बॉस 9)
  • गौतम गुलाटी (बिग बॉस 8)
  • सनी लिओनी (बिग बॉस 5)

Read more

Local News