Friday, April 17, 2026

मौसम बदलेगा अपने रंग , इन इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा, कड़ाके की ठंड देगी दस्तक!

Share

झारखण्ड न्यूज़ :झारखंड में ठंड ने एक बार फिर अपना रंग बदलना शुरू कर दिया।
सुबह और शाम ठंडी ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग की माने तो 1 जनवरी को सुबह में कोहरा छाया रहेगा।दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा।राज्य के उत्तरी इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। लेकिन तापमान में गिरावट होगी। ठंड बढ़ेगी।

न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की हो सकती है गिरावट

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो अगले एक से दो दिन तक न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।रांची समेत कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। सोमवार को भी राजधानी रांची के साथ डालटनगंज और जमशेदपुर का न्यूनतम पारा सामान्य से करीब 7 डिग्री कम रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। उसी तरह जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 17 और डालटनगंज का तापमान 16 डिग्री सेल्सयस के आसपास रहा।

बदल सकता है मौसम का मिजाजपश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में फिर से दिखेगा. 5 जनवरी के बाद से मौसम का मिजाज फिर से बदल सकता है….आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. लेकिन जनवरी के पहले हफ्ते में सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक कहते है :

पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। अब उत्तर से ठंडी हवा आ रही है. वहां पर बर्फबारी हो रही है. अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में तीन से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।राज्य के उत्तरी भागों में सुबह में कोहरा छाया रह सकता है.

Read more

Local News