Monday, March 30, 2026

‘सैयारा’ के सामने सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 बॉक्स ऑफिस पहले दिन इतना ही कमा सकी.

Share

 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बीती 1 अगस्त को अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धांत चतुर्वेदी- तृप्ति डिमरी स्टारर धड़क 2 समेत कई फिल्में रिलीज हुईं. इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा और साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की पिल्म किंगडम भी चल रही है. इन फिल्मों के बीच सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये से ओपनिंग ली है और कौन सी फिल्म कितनी आगे चल रही है, इस स्टोरी में जानेंगे. साथ ही जानेंगे किंगडम के दूसरे दिन और सैयारा का अबतक का कलेक्शन कितना हुआ है

सन ऑफ सरदार 2 का कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को 6.75 करोड़ रुपये से ओपनिंग मिली है. वहीं, फिल्म सन ऑफ सरदार (2012) ने 10.72 करोड़ रुपये से खाता खोला था, यानि फिल्म सन ऑफ सरदार 2 अपने पहले पार्ट से पहली दिन की कमाई में पीछे रह गई है. सऩ ऑफ सरदार 2 से अजय अपनी पिछली फिल्म रेड 2 के डे 1 कलेक्शन (19.71 करोड़ रुपये) को भी नहीं पछाड़ पाए हैं

धड़क 2 का डे 1 कलेक्शन

दूसरी तरफ प्यार के लिए जंग करने वाली फिल्म धड़क 2 ने सैकनिल्क के अनुसार पहले दिन 3.35 करोड़ रुपये से खाता खोला है. वहीं, धड़क (2018) ने 8.71 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी.

किंगडम डे 2 कलेक्शन

बीती 31 जुलाई को रिलीज हुई विजय देवरकोंडा की एक्शन ड्रामा फिल्म किंगडम ने अपनी रिलीज के दो दिन पूरे कर लिए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, किंगडम ने 18 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी और दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 58.33 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई, यानि फिल्म सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 की रिलीज (1 अगस्त) से किंगडम का बॉक्स ऑफिस पर कमाई का किला दूसरे दिन ही ढह गया. सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2 और किंगडम की कमाई पर सैयारा का क्रेज का असर साफ नजर आ रहा है.

सैयारा का क्या हाल है?

सैकनिल्क के अनुसार, सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2 और किंगडम समेत रिलीज हुई कई फिल्मों की वजह से फिल्म सैयारा की कमाई पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है. सैयारा ने किंगडम की रिलीज वाले दिन (31 जुलाई) 6.5 करोड़ रुपये और सन ऑफ सरदार 2 व धड़क 2 की रिलीज वाले दिन (1 अगस्त) 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सैयारा का कलेक्शन 284.92 करोड़ रुपये हो गया है. सैयारा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पहले ही पार कर चुकी हैं

Read more

Local News