Sunday, March 29, 2026

बिहार के मौसम पर असर, इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Share

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण बिहार के कई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में वर्षा दर्ज की गई जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

पटना। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और इससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। इनके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत कई स्थानों पर बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। जबकि, पांच जिलों रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इन स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अगले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा रिकॉर्ड की गई। वैशाली के लालगंज में 123.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पटना के दानापुर में 30.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश और धूप-छांव की मौजूदगी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को पटना में 7.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान वाल्मीकि नगर में 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों में बारिश की स्थिति: किशनगंज के तैयबपुर में 72.6 मिमी, लखीसराय के बरहिया में 57.2 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 46.8 मिमी, भभुआ के रामपुर में 46.8 मिमी, रोहतास के डेहरी में 46.2 मिमी, बेगूसराय के मटियानी में 38.6 मिमी, शेखपुरा के बरबीघा में 34.8 मिमी, मखदुमपुर में 31.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जहानाबाद, वैशाली के हाजीपुर में 30.4 मिमी, पटना के नौबतपुर में 29.4 मिमी, खगड़िया में 29.1 मिमी, वैशाली के महुआ में 25.2 मिमी, सहरसा के सलखुआ में 24.2 मिमी.

प्रमुख शहरों का तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतमन्यूनतम
पटना32.826.6
गयाजी30.427.5
भागलपुर33.425.9
मुजफ्फरपुर31.626.3

Read more

Local News