Thursday, March 19, 2026

भाइयों ने चाकूओं से गोदकर कर दी भाई की हत्या

Share

आरा के भलुहीपुर मोहल्ले में बड़े और छोटे भाइयों ने मिलकर अपने सगे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक मो. मुन्ना पेशे से गाड़ी मिस्त्री थे। प्रेम विवाह से नाराजगी के चलते हत्या की आशंका है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

आरा। टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ला में रविवार की शाम बड़े और छोटे भाइयों ने मिलकर अपने ही सगे माझिल भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

मृतक 28 वर्षीय मो. मुन्ना टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मीराचक मोहल्ला निवासी स्व. जमालुद्दीन के पुत्र थे। वे पेशे से गाड़ी मिस्त्री थे। पत्नी व बेटी के साथ बिहिया नगर स्थित गुप्ता मंडी में किराए का मकान लेकर रहते थे। मृतक के सीने पर दाएं व बाएं साइड एवं गर्दन के पिछले हिस्से पर चाकू का निशान पाया गया है।

इधर, घटना के बाद टाउन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित मृतक के बड़े भाई सोनी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी छोटा भाई मो. सिकंदर की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

लव मैरिज से घर वालों को था ऐतराज

घटना के मूल में प्रेम-प्रसंग में शादी करने को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है। इधर, मृतक की पत्नी खुशी प्रवीण ने बताया कि वह मूलत: उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव में हुई थी।

Read more

Local News