Monday, March 30, 2026

अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा पहले दिन किन-किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है – यहां जानें

Share

अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा आज 18 जुलाई को सिनेमाघरों में चल पड़ी है. फिल्म सैयारा दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. सैयारा एक इमोशनल लव-स्टोरी फिल्म है, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अहान पांडे की हीरोइन अदिती पड्डा है. पर्दे पर दोनों की लव-केमेस्ट्री को लोगों में प्यार की अलख जगा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें ते फिल्म पहले दिन मोटी कमाई करने जा रही है. फिल्म सैयारा ए़डवांस बुकिंग में पहले ही मोटा पैसा बटोर चुकी है.

जाट का तोड़ा रिकॉर्ड

फिल्म ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क की मानें तो सैयारा ने खबर लिखे जाने तक (शाम 5 बजे) 10.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अभी फिल्म के इवनिंग और नाइट शो बाकी हैं. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म सैयारा ने मौजूदा साल में रिलीज हुई सनी देओल स्टारर फिल्म जाट का ओपनिंग डे कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सैकनिल्क के अनुसार जाट ने पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. सैयारा पहले दिन की कमाई से आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी. सितारे जमीन ने 10.7 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. फिल्म कुछ ही मिनटों में फिल्म सितारे जमीन पर के ओपनिंग डे कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लेगी.

इन फिल्मों को रिकॉर्ड खतरे में

सैयारा को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 20 से 25 करोड़ रुपये कमाने जा रही है. अगर ऐसा हुआ तो फिल्म अजय देवगन की मौजूदा साल में रिलीज हुई फिल्म रेड 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी. रेड 2 ने 19.25 करोड़ रुपये खाता खोला था. बीती 6 जून को रिलीज हुई हाउसफुल 5 की ओपनिंग डे की कमाई (24 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड भी खतरे में नजर आ रहा है.

साल 2025 की बिगेस्ट ओपनिंग फिल्में (सैकनिल्क)

गेम चेंजर – 51 करोड़ रुपये

छावा- 31 करोड़ रुपये

गुड बैड अगली- 29.25 करोड़ रुपये

सिकंदर- 26 करोड़ रुपये

हाउसफुल- 24 करोड़ रुपये

संक्रातिकी वस्तुनम- 23 करोड़ रुपये

एल-पुरन- 21 करोड़

रेड 2- 19.25 करोड़ रुपये

सैयारा – 10.3 करोड़ रुपये (कमाई जारी…)

Read more

Local News