Friday, March 20, 2026

रांची पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से करीब 2 किलो अफीम बरामद किया है.

Share

रांची: पुलिस को तस्करों की काउंसलिंग का फायदा अब सीधे तौर पर मिलने लगा है. एक पूर्व तस्कर की सूचना पर रांची के तुपुदाना इलाके से दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से करीब 2 किलो अफीम बरामद हुआ है.

क्या है पूरा मामला
डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तुपुदाना ओपी क्षेत्र के वास्तु विहार के पास, दो व्यक्ति अफीम बेचने की फिराक में खड़े हैं. सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा को तस्करों की गिरफ्तारी का टास्क दिया गया. सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी और तुपुदाना ओपी पुलिस की टीम जब वास्तु विहार कैंपस के पास पहुंची तो देखा कि वास्तु विहार के मेन गेट से 100 मीटर अंदर, दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर बैठे हैं.

पुलिस की टीम जैसे ही वहां पहुंची वे दोनों बाइक से उतरकर भागने लगे, जिन्हें लोगों की सहायता से पकड़ लिया गया. जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से अफीम बरामद हुआ. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में कैलाश मुंडा और सुगना मुंडा शामिल हैं. दोनों खूंटी जिले के रहने वाले हैं.

ग्राहक का इंतजार करते हुए पकड़े गए तस्कर

पुलिस की जांच के क्रम में 1.7 किलोग्राम अफीम जब्त किया गया. पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों द्वारा बताया गया कि वे अफीम, खूंटी स्थित अपने घर से लेकर आये थे और ग्राहक का इंतजार कर रहे थे लेकिन पुलिस ने ऐन मौके पर दोनों को पकड़ लिया.

गिरफ्तार दोंनो तस्कर अपनी ही जमीन पर अफीम की खेती कर रहे थे और फिर अफीम का गादा तैयार किया था. अफीम से ही ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक मादक पदार्थ बनाए जाते हैं. दोंनो तस्करों की जानकारी पूर्व तस्कर ने पुलिस को उपलब्ध कराई थीचंदन कुमार सिन्हा, डीआईजी सह एसएसपी

Read more

Local News