Thursday, July 9, 2026

दिल्ली से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चला रहा है

Share

नई दिल्ली : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है. उत्तर रेलवे अमृत भारत एक्सप्रेस नाम से एक नई ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है, जिसका संचालन राजेन्द्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन होगा. यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है जो किफायती व सुगम यात्रा के विकल्प की तलाश में रहते हैं.

दिल्ली से पटना के बीच नई ट्रेन के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में रेल यात्रियों के लिए ये सौगात मानी जा रही है.

नियमित होगा ट्रेन का संचालन : ट्रेन संख्या 22361 (राजेन्द्र नगर टर्मिनल – नई दिल्ली) का नियमित संचालन आगामी 31 जुलाई से शुरू होगा. ट्रेन संख्या 22362 (नई दिल्ली – राजेन्द्र नगर टर्मिनल) 1 अगस्त 2025 से चलेगी. दोनों ट्रेनें रोजाना चलाई जाएंगी. इस अमृत भारत ट्रेन में 8 स्लीपर कोच, 11 सामान्य श्रेणी के कोच, एक पैंट्री कार और दो लगेज-कम-ब्रेक वैन होंगे, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक सामान्य यात्रियों को बेहतर व सुलभ यात्रा सुविधा देना है.

ट्रेन का समय और ठहराव
राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली के लिए ट्रेन (22361) हर शाम 7:45 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन ट्रेन दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में नई दिल्ली से ये ट्रेन (22362) शाम 7:10 बजे रवाना होगी. अगले दिन सुबह 11:45 बजे राजेन्द्र नगर टर्मिनल पहुंचेगी. यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के कई प्रमुख स्टेशनों होते हुए चलेगी, जिसमें पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., सूबेदारगंज, गोविंदपुरी और गाजियाबाद जैसे स्टेशनों पर ठहराव मिलेगा.

अमृत भारत एक्सप्रेस

ट्रेन की समय सारणी
ट्रेन संख्या 22361 – राजेन्द्र नगर टर्मिनल – नई दिल्ली

स्टेशनआगमनप्रस्थान
राजेन्द्र नगर टर्मिनल19:45
पटना जंक्शन20:0020:10
दानापुर20:2320:25
आरा जंक्शन20:5420:56
बक्सर21:3821:40
पं. दीनदयाल उपाध्याय जं23:3523:45
सूबेदारगंज02:0002:05
गोविंदपुरी04:2504:30
गाज़ियाबाद12:23-12:25
नई दिल्ली13.10

ट्रेन संख्या 22362 – नई दिल्ली से राजेन्द्र नगर टर्मिनल

स्टेशनआगमनप्रस्थान
नई दिल्ली19:10
गाज़ियाबाद19:4619:48
गोविंदपुरी00:2500:30
सूबेदारगंज03:0003:05
पं. दीनदयाल उपाध्याय जं07:4007:50
बक्सर08:5809:00
आरा जंक्शन09:5509:57
दानापुर10:2810:30
पटना जंक्शन10:5011:00
राजेन्द्र नगर टर्मिनल11:45


ट्रेन का उद्घाटन रन एक विशेष ट्रेन के रूप में होगा
18 जुलाई यानी शुक्रवार को ट्रेन संख्या 03261 राजेन्द्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली के लिए विशेष सेवा चलाई जाएगी. यह ट्रेन 11:45 बजे पटना से रवाना होगी. अगले दिन सुबह 4:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में 19 जुलाई को ट्रेन संख्या 03262 नई दिल्ली से राजेन्द्र नगर टर्मिनल के लिए विशेष रूप से चलाई जाएगी. शाम 6:00 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर अगले दिन 11:45 बजे गंतव्य पहुंचेगी.

ट्रेन का उद्घाटन रन एक विशेष ट्रेन के रूप में होगा
18 जुलाई यानी शुक्रवार को ट्रेन संख्या 03261 राजेन्द्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली के लिए विशेष सेवा चलाई जाएगी. यह ट्रेन 11:45 बजे पटना से रवाना होगी. अगले दिन सुबह 4:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में 19 जुलाई को ट्रेन संख्या 03262 नई दिल्ली से राजेन्द्र नगर टर्मिनल के लिए विशेष रूप से चलाई जाएगी. शाम 6:00 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर अगले दिन 11:45 बजे गंतव्य पहुंचेगी.

Read more

Local News