Tuesday, June 30, 2026

श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों के लिए अच्छी है…

Share

आज 16 जुलाई, 2025 बुधवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है. इस तिथि पर मंगल का शासन है. चिकित्सा संबंधी कार्य करने या नई दवा शुरू करने के अलावा रियल एस्टेट से जुड़े काम के लिए यह तिथि अच्छी मानी जाती है. आज कर्क संक्रांति है.

16 जुलाई का पंचांग

  1. विक्रम संवत 2081
  2. मास -श्रावण
  3. पक्ष- कृष्ण पक्ष षष्ठी
  4. दिन- बुधवार
  5. तिथि- कृष्ण पक्ष षष्ठी
  6. योग- शोभन
  7. नक्षत्र- पूर्वभाद्रपदा
  8. करण- गर
  9. चंद्र राशि- मीन
  10. सूर्य राशि- मिथुन
  11. सूर्योदय- सुबह 06:03 बजे
  12. सूर्यास्त- शाम 07:27 बजे
  13. चंद्रोदय- रात 10.57 बजे
  14. चंद्रास्त- पूर्वाह्न 10.46 बजे
  15. राहुकाल- 12:45 से 14:25
  16. यमगंड- 07:43 से 09:24

शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मीन राशि और पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार कुंभ राशि में 20 डिग्री से लेकर 3:20 डिग्री मीन राशि तक है. इसके देवता रुद्र और नक्षत्र स्वामी बृहस्पति हैं. लड़ाई, छल और संघर्ष या शत्रुओं के विनाश की योजना बनाने, कीटनाशक छिड़कने, आगजनी, कचरा जलाने, विनाश के कार्य या क्रूरता के कार्यों के लिए ये उपयुक्त नक्षत्र है, लेकिन शुभ कार्यों के लिए ये नक्षत्र अनुकूल नहीं है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:45 से 14:25 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Read more

Local News