Thursday, July 9, 2026

बिहार के अलग-अलग भागों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 48 घंटों के बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव

Share

प्रदेश के अलग-अलग भागों में भारी वर्षा की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। 48 घंटे बाद तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है।

पटना। प्रदेश में निम्न दबाव का क्षेत्र नहीं बनने से विगत एक पखवारे से झमाझम वर्षा पर विराम लग गया है। प्रतिकूल वायुमंडलीय दशाओं की वजह से वर्षा वाले बादल भी नहीं बन पा रहे हैं। पूरब से नमी का प्रसार भी नहीं हो रहा है। फिलहाल मानसूनी रेखा उत्तर पश्चिम की ओर खिसक चुकी है। इस बीच राहत की खबर है कि दो दिनों बाद प्रदेश में एक बार फिर मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है।

इसके चलते प्रदेश के अलग-अलग भागों में भारी वर्षा की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। प्रदेश के प्रदेश के 10 जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

48 घंटे बाद तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटों के दौरान भागलपुर, रोहतास, भभुआ, मधेपुरा, गया, नवादा, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। भागलपुर में सर्वाधिक वर्षा 18.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज हुई। राजधानी व आसपास इलाकों में धूप-छांव की स्थिति बने होने के कारण लोग उमस से परेशान रहे। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 37.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

भागलपुर के सोनहलुआ 12 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 10.3 मिमी, भभुआ के भगवानपुर में 9.2 मिमी, मधेपुरा के पुरैनी में 8.2 मिमी, गया के इमामगंज में 7.2 मिमी, गया के बाराचट्टी में 6.8 मिमी, भभुआ के चांद में 6.4 मिमी, नवादा के रोह में 6 मिमी, मधेपुरा के सिंहेश्वर में 5.6 मिमी, कटिहार के कुरसैला में 5.2 मिमी , कटिहार के मनहारी व गया के बांके बाजार में पांच मिमी, मधेपुरा के चौसा में 4.6 मिमी, रोहतास के राजपुर में 4.4 मिमी, गया के मानपुर में 4.2 मिमी, मधुबनी के फुलपरास में 3.2 मिमी, भागलपुर के गोपालपुर में 3.2 मिमी, भागलपुर के कोलगांव में तीन मिमी, रोहतास के बिक्रमगंज में 2.8 मिमी एवं रोहतास के तिलौथू में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतमन्यूनतम
पटना37.428.6
गया32.726.5
भागलपुर34.627.2
मुजफ्फरपुर36.028.6

Read more

Local News