Friday, July 10, 2026

BIHAR में कैपिटल एक्सप्रेस में लूटपाट, न्यू जलपाईगुड़ी से पटना आ रही थी ट्रेन

Share

न्यू जलपाईगुड़ी-राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस में बदमाशों ने लूटपाट की. घटना गुरुवार रात करीब 2 बजे की है. जानकारी मिली है कि ट्रेन जैसे ही चकिया और राजेंद्र नगर पुल स्टेशन के बीच रुकी तो चार की संख्या में हथियार से लैस अपराधी ट्रेन में सवार हो गए थे.

पटना आ रही 13245/46 न्यू जलपाईगुड़ी-राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस में बदमाशों ने लूटपाट की. घटना गुरुवार रात करीब 2 बजे की है. जानकारी मिली है कि ट्रेन जैसे ही चकिया और राजेंद्र नगर पुल स्टेशन के बीच रुकी तो उसी वक्त चार की संख्या में हथियार से लैस अपराधी ट्रेन में सवार हो गए. इसके बाद इन अपराधियों ने करीब 15 यात्रियों के साथ मारपीट कर उनके सामान लूट लिए. इस वारदात में करीब तीन पैसेंजर के जख्मी होने की सूचना है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. लूटपाट की सूचना मिलते ही आरपीएफ और चिकित्सकों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

हथियार से लैस थे बदमाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के राजेंद्र नगर स्टेशन आ रही कैपिटल एक्सप्रेस में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधी राजधानी के चकिया और राजेंद्र नगर पुल स्टेशन पर ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हुए थे. हथियारों से लैस बदमाशों ने धावा बोला और यात्रियों के साथ मारपीट भी की. इसके बाद ट्रेन जब मोकामा में रूकी, तब यात्रियों ने हंगामा करना शुरू किया.  

विरोध करने पर यात्रियों को पीटा

जानकारी मिली है कि अपराधियों की पिटाई में दो यात्रियों का सिर फट गया है. इसके अलावा एक और यात्री जख्मी है. कहा जा रहा है कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने 15 यात्रियों की पिटाई की है. इसके बाद यात्रियों के सामान लेकर बदमाश फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

घायलों का चल रहा इलाज

आरपीएफ एवं पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरपीएफ पीड़ित यात्रियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. अपराधियों ने यात्रियों के मोबाइल फोन, पैसे समेत अन्य चीजें भी लेकर फरार हुए हैं. इसका विरोध करने पर ही उनके साथ मारपीट भी की गई है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News