Friday, July 10, 2026

रोहतास में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Share

सासाराम में कुराइच महावीर स्थान के पास आरा-सासाराम सड़क पर एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करमडिहरी गांव के गौरव कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोहतास नगर थाना क्षेत्र के कुराइच‌ महावीर स्थान मोहल्ले में आरा-सासाराम सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

इस हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान करमडिहरी‌‌ गांव‌ 23 वर्षीय गौरव कुमार बताया जाता है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुराइच महावीर स्थान के पास सड़क जाम कर दिया है। इस हादसे से लोगों में काफी आक्रोश है।

Read more

Local News