Sunday, March 29, 2026

 1.16 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए बज चुकी है खतरे की घंटी, जल्द कर लें ये काम

Share

पश्चिमी सिंहभूम जिले में 1.16 लाख राशन कार्ड धारकों का आधार अपडेट न होने से ई-केवाईसी नहीं हो पाया है। डीसी ने 15 जुलाई तक शिविर लगाकर आधार अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर राशन कार्ड रद कर दिया जाएगा। जिला आपूर्ति विभाग ने सभी प्रखंडों में विशेष शिविर लगाने के आदेश दिए हैं ताकि सभी लाभार्थी अपना आधार अपडेट करा सकें।

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला में 1 लाख 16 हजार राशन कार्डधारियों का आधार कार्ड अपडेट नहीं होने पर ई-केवाईसी अपडेट नहीं किया गया है। इसको देखते हुए डीसी ने 15 जुलाई तक सभी प्रखंडों में शिविर लगा कर लाभुकों का आधार अपडेट कराते हुए ई-केवाईसी अपडेट कराने का निर्देश दिया है।

15 जुलाई तक ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराने वाले लाभुकों को फर्जी मानते हुए राशन कार्ड से नाम काट दिया जायेगा।

वहीं, जिला आपूर्ति विभाग ने सभी प्रभारी प्रखंड खाद्यान्न पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि जिला के 1 लाख 16 हजार राशन कार्डधारियों का आधार कार्ड नहीं बना है जिसके कारण इन सभी लाभुकों का ई-केवाईसी अपडेट नहीं हो पा रहा है। इसलिए 15 जुलाई तक सभी प्रखंडों में विशेष शिविर लगा कर लाभुकों का आधार अपडेट कराते हुए ई-केवाईसी भी अपडेट कराने का कार्य करेंगे।

सभी प्रखंड विकास कार्यालय में एक आधार किट उपलब्ध है। वहीं, सभी बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक आधार किट उपलब्ध है जबकि सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय में एक आधार किट उपलब्ध है।

उनकी सेवा प्राप्त करते हुए अभियान के रुप में आधार कार्ड अपडेट करते हुए ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही दैनिक उपलब्धि जिला आपूर्ति कार्यालय में मेल के द्वारा भेजेंगे। 15 जुलाई के बाद सभी ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराने वाले लाभुकों को फर्जी घोषित कर उनका राशन कार्ड रद कर दिया जायेगा।

इन प्रखंडो में हैं इतने लोग

प्रखंडसंख्या
आंनदपुर3117
बंदगांव12515
चाईबासा4561
चाईबासा नगर2957
चक्रधरपुर नगर647
चक्रधरपुर6884
गोइलकेरा5622
गुदड़ी4851
हाटगम्हरिया5908
जगन्नाथपुर7378
झींकपानी4058
खुंटपानी8278
कुमारडुंगी5899
मझगांव5421
मंझारी3798
मनोहरपुर7870
नोवामुंडी10184
सोनुवा6672
तांतनगर3046
टोंटो6604

Read more

Local News