भूमि सर्वेक्षण व म्यूटेशन समेत अन्य मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तत्पर है. इस कड़ी में सोमवार को बड़े पैमाने पर बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.
भूमि सर्वेक्षण व म्यूटेशन समेत अन्य मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तत्पर है. इस कड़ी में सोमवार को बड़े पैमाने पर बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इस तबादले में अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी समेत उनके समकक्ष अधिकारी भी शामिल हैं. जानकारी है कि विभाग ने यह तबादला भूमि सर्वेक्षण व म्यूटेशन समेत अन्य मामलों के जल्द से जल्द निपटारे के लिए किया है.
खराब प्रदर्शन वाले अधिकारी निशाने पर
मिली जानकारी के मुताबिक कई अंचलों में लंबे समय से पद खाली थे और ऐसे अधिकारियों की संख्या भी कम नहीं है जो पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे. सूत्रों की मानें तो विभागीय समीक्षा के दौरान लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की पहचान की गई. इसके बाद उन्हें हटाया गया है. परैया, मानपुर, पटना सिटी, नगर, पाटलिपुत्र अंचल, बरौली, नौबतपुर, दारौंदा, गड़हनी, पटेढ़ी बेलसर, भभुआ, कैमूर, सोनपुर, सोनपुर, कटैया, बांके बाजार, दनियावां समेत अन्य अंचलों में नए राजस्व अधिकारियों की तैनाती हुई है.


