मुंगेर के जमालपुर में रामपुर रेलवे कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे प्रशासन ने अवैध झुग्गियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। रेल कर्मचारियों ने प्रशासन की सक्रियता पर खुशी जताई क्योंकि उन्हें अवैध झोपड़ियों में रहने वालों से परेशानी की शिकायतें मिल रही थीं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान रेल कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए चलाया गया और आगे भी जारी रहेगा।
जमालपुर (मुंगेर)। रामपुर रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार को अचानक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। कॉलोनी में अवैध रूप से बनी झुग्गियों पर रेल प्रशासन का बुलडोजर चला। इससे अफरातफरी मच गई।
हालांकि, रेल प्रशासन की इस कार्रवाई से कॉलोनी में रहने वाले रेल कर्मचारियों में खुशी थी कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। मुख्य कारखाना प्रबंधक के निर्देश पर आईओडब्लू दिनेश कुमार और आरपीएफ सब इंस्पेक्टर बसंत कुमार अपने दल-बल के साथ अतिक्रमण हटाने रामपुर कॉलोनी पहुंचे।
दल-बल के साथ अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को देख रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेल परिवार थोड़ी देर के लिए सहम गए, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि यह अभियान उनकी सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है, तो उन्होंने राहत की सांस ली।
आईओडब्लू दिनेश कुमार ने बताया कि रेलवे कॉलोनी से कारखाना में काम करने वाले रेल कर्मचारियों को बार-बार शिकायत मिल रही थी कि वहां अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों द्वारा उनके रेल परिवारों को परेशान किया जा रहा है।
इसे देखते हुए रेलवे कॉलोनी रामपुर के व्यायामशाला के समीप स्थित खटाल को पूरी तरह से तोड़ दिया गया। आगे भी इस तरह के अभियान चलते रहें
आईओडब्लू दिनेश कुमार ने बताया कि रेलवे कॉलोनी से कारखाना में काम करने वाले रेल कर्मचारियों को बार-बार शिकायत मिल रही थी कि वहां अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों द्वारा उनके रेल परिवारों को परेशान किया जा रहा है।
इसे देखते हुए रेलवे कॉलोनी रामपुर के व्यायामशाला के समीप स्थित खटाल को पूरी तरह से तोड़ दिया गया। आगे भी इस तरह के अभियान चलते रहेंगे।


