Friday, July 10, 2026

पानी में तैरता अधेड़ का शव बरामद

Share

पिछले एक सप्ताह से घर नहीं आया था किशोरी भारती

इमामगंज.

इमामगंज थाना क्षेत्र के बरडीह मोड़ (नकटी) के नजदीक पुलिया के पानी में तैरता एक अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान मल्हारी पंचायत के विजैनी गांव के रहने वाले किशोरी भारती के रूप में हुई है. पानी में कई दिनों तक शव रहने के कारण काफी बदबू दे रहा था. शव को पुलिस ने नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को बुला कर पानी से बाहर निकलवाया. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले, तो पुलिया के नजदीक काफी बदबू दे रहा था. लोगों ने देखा कि पानी में एक अधेड़ का शव तैर रहा है. इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस अधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पानी से निकलवाया. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी. मृतक के परिजनों ने थाने में आकर शव की पहचान की. इस संबंध में मृतक के पिता कैलू भारती और बहन शांति देवी ने बताया कि वह जंगल से लकड़ी चुन कर अपने परिवार का भरण-पोषण किया करता था. इसके तीन पुत्र और एक पुत्री है. पिछले एक सप्ताह से घर नहीं आया था. उसकी खोजबीन की जा रही थी. इसी बीच शुक्रवार को जानकारी मिली कि पुलिस ने एक शव बरामद किया है. तब हमलोग थाना पहुंचे, तो शव की पहचान किशोरी भारती के रूप में हुई. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

क्या कहते हैं थानेदार

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि मल्हारी पंचायत के विजैनी गांव के रहने वाले किशोरी भारती का शव पुलिस ने बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. परिजन अबतक आवेदन नहीं दिये हैं. मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा.

Table of contents [hide]

Read more

Local News