बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर शुरुआत की है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है, वहीं दुनियाभर में इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए देखते हैं कि आज ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई में कितनी गिरावट या उछाल देखने को मिलेगी.
- ‘सितारे जमीन पर’ घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘सितारे जमीन पर’ ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं, फिल्म ने पहले शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा बढ़त देखी. ‘सितारे जमीन पर’ ने 88.79% की बढ़त के साथ 20.2 करोड़ की कमाई की. वहीं, रविवार को 34.90% के साथ फिल्म ने 27.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. - आमिर खान की फिल्म ने अपने चौथे दिन, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर भारी गिरावट दर्ज की. लगभग 68.81% की गिरावट के साथ, ‘सितारे जमीन पर’ ने पहले सोमवार को 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरफ फिल्म ने चार दिनों में 66.65 करोड़ रुपये की कमाई की.
‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5
सैकनिल्क के अनुसार, ‘सितारे जमीन पर’ ने मंगलवार यानी रिलीज के 5वें दिन 6.05 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह आमिर खान की फिल्म ने 5 दिनों में भारत में 72.7 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि ‘सितारे जमीन पर’ अपने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7-8 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी. अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो फिल्म का पांच दिनों का कुल कलेक्शन लगभग 74 करोड़ रुपये होगा. हालांकि, अगर रात के शो के दौरान, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाती है, तो कलेक्शन लगभग 8-9 करोड़ रुपये हो सकता है, जिसके बाद फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 75 करोड़ रुपये तक जा सकता है.
- https://www.youtube.com/embed/YH6k5weqwy8?si=uWB3kq9mcPGlPI1n
‘सितारे जमीन पर’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, शानदार वर्ड ऑफ माउथ का आनंद लेते हुए, ‘सितारे जमीन पर’ ने सोमवार को दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, यह उपलब्धि हासिल करने वाली इस साल की 8वीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है.
भारत में, फिल्म ने लगभग 80 करोड़ की ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि ओवरसीज कलेक्शन 30 करोड़ रुपये है. इस प्रकार 4 दिनों में ‘सितारे जमीन पर’ की दुनियाभर में कुल कमाई लगभग 110 करोड़ रुपये हो गई है.
आने वाले हफ्ते में आमिर खान की फिल्म को टक्कर देंगी ये फिल्में
आने वाले शुक्रवार, 27 जून 2025 को दो हिंदी फिल्में ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ का हिंदी डब वर्जन रिलीज होने वाली है. इसलिए, आमिर खान स्टारर इस फ़िल्म को पहले हफ़्ते के मुक़ाबले कम स्क्रीन मिलेंगी. लेकिन, अगर ये फिल्में दर्शकों और आलोचकों को प्रभावित करने में विफल रहती हैं, तो निश्चित रूप से, ‘सितारे जमीन पर’ अपने दूसरे हफ्ते में भी फिल्म देखने वालों की पहली पसंद होगी.


