Friday, July 10, 2026

महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप

Share

पटना के पीपरा थाना इलाके से मंगलवार को एक महिला का अधजला शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया. झाड़ियों से बरामद इस शव की पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है.

पटना के पीपरा थाना इलाके से मंगलवार को एक महिला का अधजला शव बरामद किया गया है. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार यह शव बसियावा लोदीपुर गांव के सिक्स लेन के पास झाड़ियों से बरामद किया गया है. इस अधजले शव की पहचान नहीं हो पाई है.

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

पीपरा थाना प्रभारी राजकुमार पाल के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है. महिला ने साड़ी पहन रखी थी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.

झाड़ियों में छुपाया शव

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई है. इसके बाद अपराधी ने सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया है. इसके बाद उसने शव को अधजली अवस्था में ही झाड़ियों में छुपा दिया है

जांच में जुटी डॉग स्क्वायड की टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर इसकी तह तक जाने का प्रयास कर रही है. ताकि यह पता चल सके कि कहीं से किसी महिला के लापता होने की सूचना तो नहीं है.

Read more

Local News