Sunday, March 29, 2026

 उदयपुर में विदेशी महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है.

Share

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में एक विदेशी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामला बड़गांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. आरोपी ने वारदात से पहले कैफे में युवती के साथ पार्टी भी की. इसके बाद आरोपी टूरिस्ट को बहला-फुसलाकर अपने मकान पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस जुटी मामले की जांच में : इस पूरे मामले को लेकर उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि बड़गांव थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी. टाइगर हिल्स स्थित एक रेस्टोरेंट पर पार्टी हो रही थी, जिसमें कुछ फ्रेंच लोग भी शामिल थे. इनमें फ्रेंच महिलाएं भी थीं. एसपी ने बताया कि फ्रेंच महिलाओं के साथ उनके साथी भी थे, जो इवेंट के लिए काम करते हैं. मंगलवार देर रात्रि तक सभी ने खाना खाया और ड्रिंक भी की. इसके बाद युवती सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति के साथ गई.

महिला का आरोप है कि सिद्धार्थ ने उसे अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्त की वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल महिला का मेडिकल करवाकर पूरे मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित महिला के रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की तलाश की जा रही है. आरोपी और महिला कब से एक दूसरे के संपर्क में थे, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Read more

Local News