Wednesday, April 1, 2026

आमिर खान की स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा ‘सितारे जमीन पर’ ने फर्स्ट मंडे टेस्ट में ‘तारे जमीन पर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

Share

 आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया फिल्म ने तीन दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और अब सबकी नजरें सोमवार के कलेक्शन पर टिकी हैं. तीन दिनों से डबल डिजिट में कमाई करने वाली आमिर खान की यह स्पोर्ट्स कॉमेडी क्या फर्स्ट मंडे टेस्ट में पास हो पाएगी या फिर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ गिरावट दिखाएगी? तो चलिए जानते हैं कि पहले सोमवार को ‘सितारे जमीन पर’ का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा है.


आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘सितारे जमीन पर’ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. आरएस प्रसन्ना निर्देशित इस फिल्म ने पूरे भारत में टिकट काउंटरों पर एक ठोस ओपनिंग वीकेंड हासिल किया और अब, सोमवार को अपेक्षित गिरावट के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है.

आमिर खान, जेनेलिया देशमुख की अभिनीत ‘सितारे जमीन पर’ 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ का सीक्वल है. सितारे ज़मीन पर 20 जून, 2025 (शुक्रवार) को रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से ही शानदार समीक्षा मिली, जिसके परिणामस्वरूप फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई की.

‘सितारे जमीन पर’ कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, ‘सितारे जमीन पर’ ने ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. स्ट्रॉन्ग वर्ड-ऑफ-माउथ के कारण, फिल्म ने शनिवार को 88.79% की भारी वृद्धि दर्ज की और दूसरे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20.2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

वहीं, रविवार को भी फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिलीज के तीसरे दिन आमिर खान और जेनेलिया की फिल्म ने भारत में 27.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही. ‘सितारे जमीन पर’ ने तीन दिनों में भारत में कुल 58.15 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही.

‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
सोमवार को वर्किंग डे होने के कारण ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई में पहले से ही गिरावट की उम्मीद थी. गिरावट के बावजूद, फिल्म अपने पहले सोमवार के टेस्ट को अच्छे अंकों के साथ पास करने की ओर अग्रसर है. सैकनिल्क के अनुसार, सितारे जमीन पर ने आज, सोमवार, 23 जून रात रात 8 बजे तक लगभग 6.54 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जिससे कुल संख्या 64.69 करोड़ रुपये हो गई है.

‘सितारे जमीन पर’ ने ‘तारे जमीन पर’ को पछाड़ा
‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के चौथे दिन ‘तारे जमीन पर’ की लाइफटाइम नेट कमाई को पार कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘तारे जमीन पर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने थिएटर रन के दौरान लगभग 62.95 करोड़ रुपये कमाए थे.

  • https://www.youtube.com/embed/YH6k5weqwy8?si=mMMTUzdk55sVtIDx

‘सितारे जमीन पर’ का बजट
‘सितारे जमीन पर’ के बजट की बात करें तो मेकर्स ने अभी तक फिल्म के बजट का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान अभिनीत यह फिल्म 90 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है.

‘सितारे जमीन पर’ कास्ट
आरएस प्रसन्ना निर्देशित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में है. तीन साल के बाद आमिर खान 10 नए चेहरों, जो कि दिव्यांग है, के साथ इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की है. बता दें, यह फिल्म स्पैनिश हिट चैंपियंस की आधिकारिक हिंदी रीमेक है.

Read more

Local News