Wednesday, April 1, 2026

दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 को लेकर विवादों में घिर गए हैं क्योंकि उनकी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों को मौका दिया गया.

Share

दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट था. हालांकि अब जब सबको पता चल गया कि इसमें हानिया आमिर समेत अन्य पाकिस्तानी कलाकारों को भी शामिल किया गया है, तो इसको लेकर विवाद बढ़ गया. दर्शकों ने दिलजीत को बैन करने की मांग तक कर डाली वहीं सेंसर भी इस बात से राजी नहीं है. इसके बाद दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. जिसको देखकर लगता है कि दिलजीत भी पीछे नहीं हट रहे हैं.

दिलजीत का क्रिप्टिक पोस्ट

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर दर्शक दोसांझ के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. अब दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है. इस पोस्ट को सरदार जी 3 के लिए बल्कि उनकी पिछली फिल्म पंजाब 95 को लेकर शेयर किया गया. जिसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के साथ बाधाओं का सामना करना पड़ा था. इसमें बताया गया कि जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित बायोपिक कथित तौर पर 127 प्रस्तावित कट्स होने के बाद भारत में रिलीज नहीं हुई है.

इस स्टोरी ने उनकी सरदार जी 3 के लिए चल रही बहस और विरोध को और हवा दे दी. इनके सबके बावजूद दोसांझ सरदार जी 3 के प्रमोशन में जुटे हुए हैं जिसका ओवरसीज प्रीमियर 27 जून को होने वाला है. हॉरर-कॉमेडी फिल्म में दोसांझ, हानिया आमिर और नीरू बाजवा लीड रोल में हैं. फिल्म के विरोध को देखते हुए, भारत में अभी इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद कम है. अमर हुंदल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मानव विज, गुलशन ग्रोवर और सपना पब्बी भी हैं. सरदार जी फ्रैंचाइज की पहली दो फिल्में 2015 और 2016 में रिलीज हुई थीं जो कमर्शियली सफल रहीं और पंजाबी सिनेमा में दिलजीत की बॉक्स ऑफिस पकड़ को मजबूद बनाने में मदद की.

क्यों हो रहा विरोध

दिलजीत दोसांझ को अपनी नई पंजाबी फिल्म में पाकिस्तानी अदाकारा हनिया आमिर को कास्ट करने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. कई सोशल यूजर्स ने इसको लेकर निराशा जताई है. एक ने लिखा, ‘देश पहले आता है’. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘पाजी पहलगाम अटैक को याद ही कर लेते’. एक ने लिखा, ‘मैं ये नहीं देखूंगा’.

इस बीच, हनी त्रेहान द्वारा निर्देशित और आरएसवीपी मूवीज द्वारा निर्मित पंजाब 95 को भारत में रिलीज करने की उम्मीद अभी नहीं दिख रही है. इस फिल्म को बिना किसी स्पष्टीकरण के 2023 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल लाइनअप से हटा दिया गया.

Read more

Local News