Saturday, July 11, 2026

तेज रफ्तार पिकअप पलटी, तीन महिलाओं समेत पांच की मौत, 20 घायल

Share

सारण जिले के बाजितपुर फोरलेन पर सोमवार सुबह मक्का लदी पिकअप वैन पलटने से बड़ा हादसा हो गया. तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए. दो की हालत गंभीर है, जिन्हें पटना रेफर किया गया है.

Bihar News: बिहार के सारण जिले में सोमवार सुबह एक भयावह सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं, करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

घटना छपरा-हाजीपुर नेशनल हाइवे 19 पर नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर फोरलेन के पास हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पिकअप वैन मक्का लादकर दिघवारा से हाजीपुर जा रही थी. तेज रफ्तार में दौड़ रही गाड़ी का अचानक एक चक्का फट गया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई. पलटने के साथ ही पिकअप में बैठे लोग सड़क पर बिखर गए.

मक्के के बोरे में दबे लोग, मौके पर चीख-पुकार

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. मक्के के भारी बोरे भी सड़क पर बिखर गए थे, जिनके नीचे कई लोग दब गए. राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया.

Read more

Local News