Saturday, July 11, 2026

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष सहित 8 पुलिसकर्मी घायल

Share

नवलपुर थाना क्षेत्र के पीपरपाती में पुलिस टीम पर हमला हुआ जिसमें थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस मारपीट के एक आरोपी को पकड़ने गई थी तभी आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नवलपुर। थाना क्षेत्र के पीपरपाती वार्ड 10 में शनिवार की रात मारपीट के अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अभियुक्त के स्वजन ने हमला कर दिया।

घटना में थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर उनका उपचार किया गया। मामले में पुलिस दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पीपरपाती के संदीप चौधरी उर्फ आदित्य चौधरी, संदीप की बहन पूजा कुमारी व जितेंद्र चौधरी की पत्नी चांदनी कुमारी को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में थानाध्यक्ष ने खुद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिक में छह नामजद और कुछ अज्ञात को आरोपित किया गया है।उनपर पुलिस टीम पर हमला करने, पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाने आदि आरोप लगाए गए हैं। गिरफ्तारी से बचे आरोपित घर छोड़ फरार हैं।बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब एक बजे पुलिस की टीम मारपीट के आरोपित पीपरपाती वार्ड 10 निवासी प्रभु चौधरी की गिरफ्तारी के लिए पीपरपाती गांव में गई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस वहां छापेमारी शुरू की।इसी दौरान आरोपित और उसके स्वजन ने लाठी डंडा व धारदार हथियार से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, दारोगा संजय यादव, महिला दारोगा एकता कुमारी, जमादार आलोक कुमार, चौकीदार दिनेश यादव, होमगार्ड जीउत राम, गिरधारी राम आदि जख्मी हो गए।घटना के बाद पुलिस वापस आ गई और जख्मियों को योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।इसके बाद बड़े संख्या में पुलिस पदाधिकारी एक बार फिर गांव में पहुंचे और दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Table of contents [hide]

Read more

Local News