पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार को लेकर जारी किये तात्कालिक पूर्वानुमान में अगले 3 घंटे के दौरान आंधी-तूफान और बारिश की चेतवानी जारी की है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार के गया जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 50-60 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की संभावना है.
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि 16 जून को बिहार में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे राज्य में सक्रिय होता जा रहा है, जिससे कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है. दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद मौसम में नमी बढ़ेगी और कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रह सकता है. अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.


