झारखंड के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वनवर्ती गांवों में भालू की चहलकदमी से दहशत का माहौल है। दोन क्षेत्र में एक भालू ने किसान परमेश्वर महतो पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ में भर्ती कराया गया है। पिछले साल भी इसी क्षेत्र में एक महिला पर भालू ने हमला किया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई
- सरेह में दो शावकों के साथ गन्ने के खेत में डेरा जमाए है मादा भालू
- पीएचसी हरनाटांड़ में प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर
हरनाटांड़। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वनवर्ती गांवों में भालू की चहलकदमी से लोगों में भय है। कुछ ऐसी ही स्थिति दोन क्षेत्र में भी बनी हुई है।
शनिवार की सुबह गोबरहिया थाना क्षेत्र के बेतहानी गांव निवासी परमेश्वर महतो (57) पर भालू ने हमला कर जख्मी कर दिया। स्वजन ने उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ में भर्ती कराया।इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल परमेश्वर महतो ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे वे अपने दामाद के साथ गन्ना काटने के लिए खेत में गए थे।ऐसी बची किसान की जानइसी दौरान गन्ने के खेत में ही अपने शावकों के साथ डेरा जमाए भालू ने हमला बोल दिया। शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे अन्य लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े। तब जाकर भालू वहां से भागा और जान बची।वहीं, इस दौरान पीएचसी हरनाटांड़ में घायल का इलाज कर रहे डॉ. राजेन्द्र काजी ने बताया कि भालू के हमले में किसान के बाएं हाथ के पंजे पर और कमर के दाएं भाग पर जख्म आया है। वह खतरे से बाहर है।



