Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी को खगड़िया आएंगे. इस दौरान 400 करोड़ से अधिक की राशि की विभिन्न योजनाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. 43 करोड़ की लागत से बने पशु आहार कारखाना का भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे.
CM Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार के सबसे पिछड़े जिले कहे जाने बाले खगड़िया जिला को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 400 करोड़ से अधिक की राशि की विभिन्न योजनाओं का सौगात देंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी, 2025 दिन गुरुवार को खगड़िया आएंगे. इस दौरान सैकड़ों योजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन करेंगे.
तीन सौ मेट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जायेगाइस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महेशखुंट में लगभग 43 करोड़ा की लागत से बने पशु आहार कारखाना का भी उद्घाटन करेंगे. सुधा की तरफ से यह कारखाना खोली गई है. इसमें तीन सौ मेट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जायेगा. पशु कारखाना खुलने को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.



