Wednesday, April 15, 2026

इजरायल-हमास के बीच युद्ध विराम और बंधक रिहाई समझौता अच्छी खबर हैः बराक ओबामा

Share

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस्राइल-हमास युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है। साथ ही वैश्विक नेताओं ने शांति की दिशा में आगे के प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम पर समझौता हो गया है। बुधवार को मध्यस्थ वार्ताकारों ने बताया कि समझौते के तहत शुरुआती छह सप्ताह के लिए युद्ध रोका जाएगा। इसके बाद पूर्ण युद्ध विराम पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, युद्धविराम समझौते के बाद, वैश्विक नेताओं ने शांति की दिशा में आगे के प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने पश्चिम एशिया में शांति समझौते का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस्राइल और फलस्तीन के लोग इस समझौते का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने गाजा में पीड़ित फलस्तीनियों के लिए मानवीय सहायता का आह्वान किया और स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘हम इस्राइल और फलस्तीनी लोगों के लिए एक बेहतर भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में काम करेंगे।’

Read more

Local News