Wednesday, April 15, 2026

Bihar News : राष्ट्रपति ने आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा किया मंजूर, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना

Share

सुपरकॉप आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर किया है। इसकी अधिसूचना राष्ट्रपति भवन ने जारी की है। आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने रिजाइन करने की घोषणा की थी। अब राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर किया है। आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने 19 सितंबर को इस्तीफा दिया था। इससे पहले 6 सितंबर को उन्होंने पूर्णिया रेंज के आईजी का चार्ज संभाला था। चार्ज लेते ही इस्तीफा देने की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दे दी थी

इस्तीफा देते ही मुख्यालय ने दे दी थी नई जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे उस समय पूर्णिया के आईजी बनाये गये थे। लेकिन दो सप्ताह बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया, लेकिन उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया। फिर मुख्यालय ने पूर्णिया आईजी शिवदीप वामनराव लांडे को वापस मुख्यालय बुला लिया और उनकी जगह सीनियर आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को पूर्णिया के आईजी पद की जिम्मेदारी सौंप दी। आईजी शिवदीप वामनराव लांडे को फ़िलहाल पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी।

Read more

Local News