Thursday, June 25, 2026

Dhanbad News : कांग्रेस ने निकाली बाबासाहेब आंबेडकर सम्मान यात्रा, मांगा गृहमंत्री का इस्तीफा

Share

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को धनबाद में बाबासाहेब आंबेडकर सम्मान यात्रा निकाली. इस दौरान संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया. साथ ही गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा की मांग की गयी. यात्रा के समापन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया. इसमें अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी. सम्मान यात्रा नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि बाबासाहेब के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी कर हर कार्यकर्ता सड़क से संसद तक संघर्ष करेगा. वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जब तक गृह मंत्री माफी नहीं मांगते हमारा आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, अशोक सिंह, मदन महतो, शमशेर आलम, सीता राणा, मनोज यादव, राजेश्वर यादव, रविरंजन सिंह, अमीर हाशमी, रामगोपाल भुवानिया, योगेंद्र सिंह योगी, मंटू दास, कयूम खान, ऋषिकांत यादव, इरफान खान चौधरी, संजय जयसवाल, पप्पू पांडे, राजेश राम, पूर्णेदु सिंह, राजू दास, अख्तर खान गुड्डू, संतोष कुमार चौधरी, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, बिरेंद्र गुप्ता, जीतेश सिंह, कामता पासवान, हरेंद्र शाही, गंगा बाल्मिकी, गोपाल कृष्ण चौधरी, जयप्रकाश चौहान, मृत्युंजय सिंह, पप्पू पासवान, मनोज कुमार हाड़ी, बिट्टू सिंह, अजय कुमार, गोपाल धारी, धनेश्वर सिंह, गौतम पासवान व शहजादा हुसैन आदि उपस्थित थे| यात्रा के समापन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया. इसमें अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी.

Read more

Local News