Thursday, April 16, 2026

कृषि विभाग में 3000 पदों पर बहाली जल्द, मंत्री मंगल पांडेय का ऐलान, 28 सहायक निदेशक को

Share

बिहार के कृषि विभाग में जल्द तीन हजार पदों पर बहाली होगी। जिसमें एक हजार पदों के लिए प्रकिया पूरी हो गई है। जबकि दो हजार पदों पर मंथन चल रहा है। जिसकी जानकारी कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने दी है। इस दौरान कृषि विभाग के 28 सहायक निदेशक स्तर

कृषि विभाग में तीन हजार पदों पर नियुक्ति होगी। विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। इनमें से एक हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं, जबकि शेष दो हजार पदों पर नियुक्ति को लेकर विभाग में मंथन जारी है। शीघ्र ही इनके लिए भी विज्ञापन निकाला जाएगा। यह जानकारी कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने दी। वह सोमवार को कृषि भवन सभागार में कृषि विभाग के 28 सहायक निदेशक स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विभाग में जितने भी सृजित पद है, सभी पर नियुक्ति होगी। कोई पद रिक्त नहीं रहेगा। चरणबद्ध तरीके से सभी पर नियुक्ति की जाएगी। आज कृषि विभाग के बिहार कृषि सेवा कोटि-2 (कृषि अभियंत्रण) संवर्ग के 19 सहायक निदेशक स्तर के पदाधिकारियों एवं बिहार कृषि सेवा कोटि-5 (पौधा संरक्षण) संवर्ग के 9 सहायक निदेशक स्तर के राजपत्रित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया

Read more

Local News