IPL 2025 में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर होने वाली है. तो आइए इस मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल्स जानें…
मुंबई: आईपीएल 2025 का 45वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज यानी 27 अप्रैल (रविवार) को दोपहर 3:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच पहली टक्कर आईपीएल के 16वें मैच में लखनऊ में हुई थी जहां एलएसजी ने एमआई को 12 रनों से हरा दिया था. अब मुंबई की टीम लखनऊ से हिसाब बराबर करने उतरेगी. इससे पहले हम आपको पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, अहम खिलाड़ियों और संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.
मुंबई और लखनऊ में होगी कांटे की टक्कर
मुंबई इंडियंस ने शुरुआत में संघर्ष करने के बाद शानदार वापसी की है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लगातार 4 मैच जीतकर मुंबई प्वाइंट्स टेबल में 9 मैचों में 4 हार और 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है. लखनऊ की टीम का प्रदर्शन भी मिला जुला रहा है. 9 मैच में 5 जीत और 4 हार के साथ 10 अंक लेकर लखनऊ की टीम 6वें स्थान पर बनी हुई है. उनका नेट रनरेट माइनस में हैं. अब दोनों टीमों इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की ओर मजबूती से कदम बढ़ाना चाहेंगी.
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है और यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखने के लिए मिलते हैं. स्टेडियम की छोटी बाउंड्री लाइन होने के कारण बल्लेबाज बड़े शॉट आसानी से लगा पाते हैं. यहां पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को मदद कम ही मिलती है. इस मैदान पर टॉस जीतकर कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे क्योंकि दूसरी पारी में ओर आ सकती है.
MI vs LSG हेड टू हेड
आईपीएल में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 7 मैच हुए हैं. इन 7 मैचों में से लखनऊ की टीम ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि मुंबई की टीम को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है. अब मुंबई के पास इन आंकड़ों में सुधार करने का मौका होगा क्योंकि रिकॉर्ड्स लखनऊ के हित में नजर आ रहे हैं.
मुंबई और लखनऊ के अहम खिलाड़ी
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन बल्ले के साथ अहम साबित हो सकते हैं. वहीं गेंद के साथ शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी भी धमाल मचा सकते हैं. मुंबई की बात करें तो कप्तान हार्दिक पांड्या कमाल के फॉर्म में है. उनके अलावा रोहित शर्मा भी पिछले में लय में नजर आए. गेंदबाजी में टीम को जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट से उम्मीद होंगी.
MI vs LSG संभावित प्लेइंग -11
लखनऊ – मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई
इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव/आकाश दीप
मुंबई – रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर
इंपैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा/सत्यनारायण राजू


