Thursday, July 2, 2026

भीषण गर्मी में भी छत पर लगी टंकी का पानी गर्म नहीं होगा, अपनाएं यह तरीका, रिजल्ट कर देगा हैरान

Share

गर्मी के कारण वाटर टैंक में पानी बहुत गर्म हो जाता है. लेकिन अगर आप कुछ टिप्स अपनाएं तो पानी को ठंडा रख सकते हैं…

 सूरज की तपिश दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. कई जगहों पर तो अप्रैल महीने में ही पारा 40 डिग्री को पार कर गया है. मौसम विज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक अप्रैल के आखिर और मई की शुरुआत में गर्मी और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.वहीं, जून में क्या होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. बता दें, गर्मी बढ़ने के साथ ही तरह-तरह की परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं. गर्मियों में छत पर रखी पानी की टंकी का पानी गर्म हो जाना एक आम समस्या है. सूरज की तपिश के कारण टंकी का पानी इतना गर्म हो जाता है कि उसका इस्तेमाल करना नामुमकिन हो जाता है. गर्मियों में टंकी के पानी से घर के काम करने के साथ-साथ नहाना भी परेशानी भरा होता है. ऐसे में क्या आपको भी हर साल इस परेशानी से जूझना पड़ता है और इससे निजात पाने का उपाय तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है…

अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि गर्मी के मौसम में टैंक के पानी को ठंडा कैसे रखें? तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए टैंक के पानी को ठंडा रखने के कुछ टिप्स लेकर आए हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो टैंक का पानी जरूर ठंडा रहेगा.

पानी की टंकी को रिफ्लेक्टिव रंग से पेंट करें: अधिकांश लोगों के घरों में काले रंग की पानी की टंकी लगी होती है. यह पानी की टंकी अन्य मौसमों में कोई समस्या पैदा नहीं करती. लेकिन, जब गर्मियां आती हैं तो काले पानी के टैंकों का पानी जल्दी गर्म हो जाता है. इसका मुख्य कारण यह है कि काला रंग गर्मी को तेजी से अवशोषित करता है. इसलिए, विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में ब्लैक वाटर टैंक का पानी जल्दी गर्म हो जाता है. इसलिए आपको काले रंग का टैंक को डायरेक्ट सनलाइट के संपर्क से बचाना चाहिए. यदि आपका टैंक काला है, तो उसे रिफ्लेक्टिव रंग से पेंट कर दें. पानी की टंकी को सफेद रंग से रंगना वैज्ञानिक रूप से भी सिद्ध है. सफेद रंग एक रिफ्लेटिव रंग है, जो हिट को वापस रिफ्लेक्ट करता है. आप पानी की टंकी को अंदर और बाहर दोनों तरफ से पेंट कर सकते हैं. अंदर की ओर पेंट करने से टैंक में बैक्टीरिया की वृद्धि रुक ​​जाती है. इसके लिए आपको 100 प्रतिशत शुद्ध ऐक्रेलिक पेंट का उपयोग करना पड़ेगा

Summer Water Tank Cooling Tips Even in extreme heat, the water in the rooftop tank will not get hot, know how

टैंक को एल्युमिनियम फॉयल से ढकें: गर्मियों में टैंक के पानी को ठंडा रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल एक अच्छा विकल्प है. चूंकि एल्युमिनियम फॉयल गर्मी को परावर्तित करता है, इसलिए टैंक पर कम धूप पड़ती है. इससे पानी अधिक गर्म नहीं होता है. आप पानी की टंकी पर इंसुलेशन कवर भी लगा सकते हैं. इससे गर्मियों में टैंक का पानी ठंडा रहता है और सर्दियों में पानी को गर्म रखने में काफी मदद मिलती है. इसका एक फायदा यह है कि इससे टैंक लंबे समय तक चल सकता है.

पाइप के चारों ओर कवर लगाएं: पानी सिर्फ पानी की टंकी से ही नहीं बल्कि पाइप से भी गर्म होने की संभावना अधिक होती है. ऐसी गर्मियों में पाइप को बचाने के लिए उन्हें ढकना सबसे अच्छा होता है. बाजार में कई तरह के कवर उपलब्ध हैं. पानी को ठंडा रखने के लिए इस कवर को पाइप के चारों ओर लपेटा जा सकता है.

Summer Water Tank Cooling Tips Even in extreme heat, the water in the rooftop tank will not get hot, know how

टैंक को छाया में रखें: गर्मियों में पानी की टंकी लगातार धूप के संपर्क में रहती है. ऐसे में अगर आप टैंक के ऊपर छाया बना दें तो टैंक में पानी गर्म नहीं होगा. नतीजतन पानी का तापमान सामान्य बना रहेगा.

पतली थैली से ढकें: खासकर गर्मियों में सीधे धूप के संपर्क में आने से टैंक में पानी गर्म हो जाता है. इससे बचने के लिए टैंक को पतली थैली से ढक दें. फिर उसे तिरपाल से ढक दें. ऐसा करके आप कुछ हद तक पानी में धूप पहुंचने से रोक सकते हैं. नतीजतन, विशेषज्ञों का कहना है कि टैंक में पानी को कुछ हद तक ठंडा रखा जा सकता है.

Summer Water Tank Cooling Tips Even in extreme heat, the water in the rooftop tank will not get hot, know how

Table of contents [hide]

Read more

Local News