
लोहरदगा जिले के सदर और भंडारा थाना क्षेत्र के मंगलवार को देर शाम 2 सड़क हादसों मे बीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य उनके पुत्र सहित कुल चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है, घायल में से एक का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में किया जा रहा है जबकि तीन का शहर के पत्र टोली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है , भंडारा थाना क्षेत्र के नंदिनी पुल के निकट एक्सयूवी कार के अनियंत्रित होकर चार सदस्यो की मौत हो गई, मृतकों में बीएस कॉलेज लोहरदगा के पूर्व प्राचार्य गोस्सनर कुजूर, उनके पुत्र डेविड कुजूर, स्वजन मार्क्स कुजूर, शामिल हैं, गोस्सनर कुजूर डायलिसिस पर थे, वह अपने पुत्र और परिचित के साथ डायलिसिस कराकर अक्सयूवी वाहन से लौट रहे थे.


