Friday, April 17, 2026

सरायकेला में शेख ताजुद्दीन अंसारी की संदिग्ध मौत मामले को लेकर राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की.

Share

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली के शेख ताजुद्दीन अंसारी की संदिग्ध मौत मामले में राज्य अल्पसंख्यक आयोग अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कर रहा है. इसी को लेकर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान सरायकेला पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की.

बैठक के बाद हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि पिछले दिनों आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सापड़ा में कपाली निवासी शेख ताजुद्दीन अंसारी की भीड़ ने पिटाई कर दी थी, बाद में उन्हें घायल अवस्था में टीएमएच जमशेदपुर लाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें वहां से रिम्स रेफर कर दिया गया, बाद में उनकी मौत हो गई.

आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि आयोग भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है और पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है. आयोग पुलिस जांच में हस्तक्षेप नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि वे पुलिस जांच से संतुष्ट हैं, इस मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कुछ लोग अभी भी फरार हैं.

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा है कि आयोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए काम कर रहा है और पीड़ित परिवार को कैसे न्याय मिले और उनके परिवार का भरण-पोषण कैसे हो, इस पर काम कर रहा है.

Read more

Local News