Thursday, April 16, 2026

बीजेपी स्टेट काउंसिल की बैठक स्थगित, नई तारीख का ऐलान जल्द; दिलीप जायसवाल ने बताया

Share

19 जनवरी को होने वाली बिहार भाजपा की राज्य परिषद की बैठक टल गई है। अगलेे दो दिनों में नई तारीख का ऐलान होगा। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर विधिवत ताजपोशी का भी कार्यक्रम था,

आगामी 19 जनवरी को होने वाली बिहार भाजपा की राज्य परिषद की बैठक स्थगित हो गई है। इसके साथ ही डॉ. दिलीप जायसवाल का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर विधिवत ताजपोशी का कार्यक्रम भी फिलहाल टल गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य परिषद की बैठक इसी महीने होगी, यह तय है। महीने के अंतिम सप्ताह में बैठक हो सकती है। बैठक की नई तिथि की घोषणा आज-कल में हो जाएगी।

आपको बता दें 19 जनवरी को बापू सभागार में होने वाली राज्य परिषद की बैठक में इनके निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक मुहर लगनी थी। राज्य परिषद में शामिल होने के लिए बिहार संगठन के चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी बिहार आने वाले थे। इस बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी शामिल होने थे।

Read more

Local News