Sunday, June 21, 2026

18 साल के IPL में 14 साल के लड़के की धमाकेदार एंट्री, आईपीएल खेलने वाले बने सबसे युवा क्रिकेटर

Share

वैभव सूर्यवंशी का जन्म 2011 में हुआ, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई.

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में युवा वैभव सूर्यवंशी को पदार्पण का मौका दिया. इसके साथ 14 वर्षीय वैभव इंडियन प्रीमियर लीग में पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की जगह ली, जो चोट के कारण बाहर हो गए हैं. वैभव जयसवाल के साथ ओपनिंग करने आए और 20 गेंद में तेजी के साथ 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे.

आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी
14 साल और 23 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम था जिन्होंने 2019 में 16 वर्ष 157 दिन की उम्र में हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के लिए खेला.

आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी की सूची

  • 14 वर्ष 23 दिन – वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम एलएसजी, 2025*
  • 16 वर्ष 157 दिन – प्रयास रे बर्मन (आरसीबी) बनाम एसआरएच, 2019
  • 17 दिन 11 दिन – मुजीब उर रहमान (पीबीकेएस) बनाम डीसी, 2018
  • 17 वर्ष 152 दिन – रियान पराग (आरआर) बनाम सीएसके, 2019
  • 17 वर्ष 179 दिन – प्रदीप सांगवान (डीसी) बनाम सीएसके, 2008

18 साल के IPL में 14 साल के लड़के की एंट्री
बता दें कि 2011 में जन्मे वैभव का जन्म 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के बाद हुआ है. इस हिसाब से इसने एक अनूठा रिकॉर्ड भी बनाया, क्योंकि वह आईपीएल में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए जो टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद पैदा हुए.

वैभव सूर्यवंशी के दूसरे कारनामे
वैभव सूर्यवंशी पहली बार आयु वर्ग के क्रिकेट में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से चर्चा में आए और लिस्ट ए क्रिकेट में खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए. वह 12 साल और 284 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने.

वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा
वैभव को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में खरीदा था. आईपीएल सीजन की तैयारी में वैभव ने अंडर-19 टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाया. इस युवा खिलाड़ी ने अपना शतक सिर्फ 58 गेंदों में जड़ा, जो मोईन अली के ऑल-टाइम रिकॉर्ड (56 गेंदों) से पीछे है.

वैभव सूर्यवंशी

Read more

Local News