बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के तहत समस्तीपुर पहुंचे थे। सीएम नीतीश समस्तीपुर में करीब 9 अरब की योजनाओं की सौगात दी हैं। नीतीश कुमार बिहार राज्य पुल निगम, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग समेत कई विभागों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।बढ़ते ठंड को देखते हुए 8वीं तक के स्कूल को बंद कर दिया गया है। 15 जनवरी तक बंद करने का आदेश है। इसके अलावा आठवीं से ऊपर के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से 3:30 तक संचालित होंगे। वहीं पिछले कई दिनों से चल रहे बीपीएससी आंदोलन को लेकर पुलिस ने 200 लोकों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुर्णिया सांसद पप्पू यादव के समर्थकों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है। पटना पुलिस ने इन सभी को अपराधी बताया है।



