यह हादसा NH 31 पर मुफ्फसिल थाने के निकट स्थित संसारपुर ढाला पर हुई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई की जा रही.
खगड़िया. बिहार के खगड़िया जिले से एक भीषण दुर्घटना हुई है. यहाँ ईंट लदे ट्रक और एक गैस टैंकर के बीच ऐसी जोरदार टक्कर हुई कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हैं. जानकारी के अनुसार यह हादसा NH 31 पर मुफ्फसिल थाने के निकट स्थित संसारपुर ढाला पर हुई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई की जा रही.



