Wednesday, April 15, 2026

सीएम नीतीश के दौरे से पहले मधुबनी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Share

सीएम के आगमन को लेकर संदिग्ध स्थानों पर रेड में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया। खुटौना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झांझपट्टी आशा और खुटौना के किसान ऑटो पाटर्स की दुकान में

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर रविवार को मधुबनी में हैं। इसे लेकर जिले में सुरक्षा जांच तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीएम के आगमन को लेकर संदिग्ध स्थानों पर रेड में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया। खुटौना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झांझपट्टी आशा और खुटौना के किसान ऑटो पाटर्स की दुकान में छापेमारी कर दो मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। यह जानकारी खुटौना थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में फुलपरास के डीएसपी सुधीर कुमार ने दी।

एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झांझपट्टी डोमन के राजू कुमार साह के घर अवैध रूप से मीनि गन फैक्ट्री संचालित हो रही है। इसी के आलोक में थानाध्यक्ष नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ छापामारी किया। छापेमारी के दौरान मौके से अर्द्ध निर्मित अग्नेयाशस्त्रत्त्, देशी पिस्तौल,निर्माण सामग्री,लेथ मशीन सहित कई सामग्री मिला। मौके पर घर के मालिक राज कुमार साह एवं मुंगेर जिला के कोतवाली थाना के हाजी सुभान गांव के राज कुमार चौधरी उर्फ बिरजू चौधरी को पुलिस ने पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद खुटौना के इस्तियाक आलम के किसान ऑटो पाटर्स की दूकान में छापेमारी किया। यहां भी मिनी गन फैक्ट्री पाई गई।

Read more

Local News