Bihar Band on 12 January: बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव ने 12 जनवरी यानी रविवार को बिहार बंद का आह्वान किया है. आज मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि छात्रों के समर्थन में कौन-कौन संगठन आ रहे हैं.
Bihar Band on 12 January: पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है. इसे लेकर उन्होंने एक जुलूस भी निकला. पटना में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, “बीपीएससी परीक्षा अब मुद्दा नहीं है. मुद्दा है देश की परीक्षाओं का पेपर लीक होना. आज बीपीएससी, कल सिपाही भर्ती, परसों क्लर्क परीक्षा, तरसों मेडिकल परीक्षा का पेपर लीक होना. हाल-फिलहाल में ही मेडिकल परीक्षा से संबंधित कागजात और जले एडमिट कार्ड जदयू विधायक के भतीजे के कमरे से मिले हैं. जो भी पेपर लीक हो रहा है, चाहे वो संजीव मुखिया हो या कोई परीक्षा माफिया हो, माफियाओं का रिश्ता किसी न किसी बड़े नेताओं या उनके रिश्तेदारों से रहा है.”पप्पू यादव ने उठाये कई सवालपप्पू यादव ने कहा कि भविष्य की सभी परीक्षाओं में बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है. बिना बड़े लोगों के मिलीभगत से पेपर लीक नहीं हो सकता है. इसलिए हम लोग, चंद्रशेखर रावण की पार्टी, ओवैसी की पार्टी और सांसद हनुमान बेनीवाल ने समर्थन का निर्णय लिया है. 31 मार्च से जो सदन चलेगा, उसमें हम लोग नहीं चलने देंगे. हम लोग चाहेंगे कि सदन में इसकी व्यापक चर्चा हो. देश में पेपर लीक कब बंद होगा. आर्थिक रूप से कमजोर लोग खेत बेचकर बच्चों को पढ़ाते हैं, क्या उनका सपना पूरा नहीं होगा.
पप्पू यादव बोले- लड़ाई सिस्टम के खिलाफपूर्णिया सांसद ने कहा, “बीपीएससी के चार लाख अभ्यर्थियों के आंदोलन को कुछ राजनीतिक दलों और कोचिंग माफियाओं और कुछ एजेंट टाइप के लोगों द्वारा कमजोर किया गया. मेरा बच्चों के भविष्य से राजनीति का कोई इरादा नहीं है. 12 जनवरी को बिहार बंद बुलाया गया है, जिसका बीपीएससी छात्रों ने समर्थन किया है.” उन्होंने सभी विपक्ष के विधायक दल के नेताओं से आग्रह किया कि इस लड़ाई को बिना राजनीतिक दल के बैनर के साथ लड़ा जाए. यह लड़ाई बीपीएससी तक सीमित नहीं है, यह अब पूरे पेपर लीक के सिस्टम पर है.



