रांची : राजधानी रांची के आर्यभट्ट सभागार में 2 दिवसीय महिला इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कार्यक्रम में शामिल हुए. राज्यपाल ने कार्यक्रम में पुस्तक का लोकार्पण किया.

महिला इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी में भारतीय इतिहास लेखन में महिला विमर्श पर चर्चा हुई. रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने पुस्तक का लोकार्पण किया. कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से कई गणमान्य लोग उपस्थित हैं. कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजित सिन्हा भी मौजूद हैं. कार्यक्रम इतिहास संकलन समिति की तरफ से आयोजन किया गया है.
इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बहुत अच्छा कार्यक्रम आयोजित की गई है. कहा हम भी मानते हैं कि देश की आजादी के बाद जिस तरह से हमारे इतिहास को प्रस्तुत होना चाहिए, उसमें कुछ कमी रही है. महिलाओं का योगदान आज का नहीं है, बरसों पुरानी है. जिस पर चर्चा तो जरूर होनी चाहिए


