Monday, March 31, 2025

 मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, अब महिलाओं को मिलेगी ये सुविधा; परेशानी होगी दूर

Share

मंईयां सम्मान योजना को लेकर हंगामा लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों को महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब इस परेशानी से बचने के लिए अधिकारियों ने दूसरा उपाय निकाल लिया। अधिकारियों ने महिलाओं को भरोसा में लेकर एक बड़ा एलान किया है। मंईयां सम्मान योजना हेमंत सरकार के लिए आफत बनती जा रही है।

 मंईयां सम्मान योजना की तीन किस्तों की राशि 7500 रुपये महिला लाभुकों के खाते में नहीं आने पर मंगलवार को भी महिलाओं ने बेरमो अंचल कार्यालय पर हो हंगामा किया।

यहां सीओ संजीत कुमार सिंह ने महिलाओं को कहा कि जिन महिलाओं के खाते में राशि नहीं आई है, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। किसी भी योग्य महिला को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से वंचित होने नहीं दिया जाएगा। अधिकारी ने इसे लेकर नया अपडेट दिया है।

अधिकारियों ने महिलाओं के लिए कैंप लगाने की घोषणा की

उन्होंने कहा कि फुसरो शहरी क्षेत्र की महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए नगर परिषद के वार्ड में कैंप के माध्यम से लाभुकों के आवेदनों में हुई त्रुटि को दूर किया जाएगा। जिन योग्य महिलाओं के खाते में राशि नहीं आई है, वह अपने बैंक खाता को आधार कार्ड से लिंक कराएं।

राशन कार्ड का ई-केवाईसी कराएं, एनपीसीआइ (नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन आफ इंडिया) से एकाउंट को जुड़वाने का काम करें। जैसे ही लाभुकों की त्रुटि दूर होगी, एक सप्ताह में उसके खाते में राशि आ जाएगी।

बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि कोई भी योग्य लाभुक योजना से वंचित न हो, इसे लेकर प्रखंड के सभी पंचायत भवन में मुखिया व पंचायत सचिव के माध्यम से लाभुकों के आवेदन में हुई समस्याओं का निदान किया जा रहा है।

महिलाओं के लिए खोली गई दो खिड़की 

अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह के द्वारा अंचल कार्यालय में दो काउंटर खोले गए हैं। जहां अंचल कर्मचारी द्वारा लाभुकों के खाता से जुड़ी समस्याओं को सुन रहे हैं और उसके निदान की दिशा में जानकारी दे रहे हैं।

महिलाओं के साथ पुरुषों के भी उमड़ रही भीड़ 

अंचल में मंइया सम्मान योजना की राशि से वंचित महिलाओं के साथ पुरुषों की भी अंचल व प्रखंड कार्यालय में भीड़ उमड़ रही है। अंचल कार्यालय द्वारा खोली गई खिड़की में एक ओर जहां महिलाओं की भीड़ जुटी है, वहीं दूसरी खिड़की में पुरुष भी अपने-अपने स्वजनों का बैंक खाता लेकर कतार में लगे हैं।

बताते चलें सोमवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी बीडीओ व सीओ के अनुपस्थित होने के कारण महिला लाभुकों ने अंचल कार्यालय में धरना प्रदर्शन के साथ फुसरो बाजार के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था।

नगर परिषद फुसरो द्वारा इन वार्डों में लगेंगे शिविर 

नगर परिषद फुसरो के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि नगर निकाय द्वारा 26 मार्च से 29 मार्च तक विभिन्न वार्डों में चार कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें 26 मार्च को वार्ड संख्या एक से लेकर वार्ड छह क्षेत्र के लाभुकों के लिए सीसीएल भवन फील्डक्यारी, 27 मार्च को वार्ड सात से 10 तक के लिए राजकीय मध्य विद्यालय न्यू सेलेक्टेड निचे धौड़ा मकोली, 28 मार्च को वार्ड संख्या 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19 और 21 के लिए मध्य विद्यालय ढोरी में लगाया जाएगा।

वहीं 29 मार्च को वार्ड संख्या 20 से 28 के लिए वार्ड विकास केंद्र नियर एबीसी पेट्रोल पंप स्थित कैंप का आयोजन किया जाएगा। सिविल में जिन लाभुकों का राशि होल्ड में रखा गया है। वहां जाकर अपनी समस्या का निराकरण करवा सकते हैं। 11, 12, 20, 21, 22-28 वार्ड में 29 मार्च को शिविर लगेगा।

Read more

Local News