Monday, March 31, 2025

क्या मंईयां सम्मान योजना में सबकुछ सही हो गया? बीडीओ ने महिलाओं को दिया जवाब

Share

दुमका जिले में मंईयां सम्मान योजना की तीन माह की राशि नहीं मिलने से वंचित महिलाओं ने मंगलवार को जनता दरबार में अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने बीडीओ से राशि दिलाने का अनुरोध किया। महिलाएं एक सप्ताह से प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिलने का कारण पता नहीं चल रहा है। पुलिस की मदद से भीड़ को नियंत्रित किया गया।

दुमका जिले में मंईयां सम्मान योजना का तीन माह का पैसा नहीं आने से वंचित महिलाओं ने मंगलवार को जनता दरबार में अपनी आवाज बुलंद की और बीडीओ से राशि दिलाने का अनुरोध किया। महििलाएं एक सप्ताह से प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं, इसके बाद भी उन्हें पैसा नहीं मिलने का कारण पता नहीं चल रहा है।

मंगलवार को रानीश्वर प्रखंड कार्यालय में राशि का पता करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच गई। हर कोई कार्यालय के अंदर जाकर अपने खाता के बारे में जानकारी चाह रही थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस के आने के बाद महिलाओं को लाइन में लगाकर प्रवेश करने दिया गया।

दुमका के मसलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी रंजन यादव, सहित प्रखंड क्षेत्र से आये दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 बीडीओ बोले ऑल इज वेल, चिंता की बात नहीं

दरबार में महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का 7500 रुपये नहीं मिलने को लेकर भीड़ लग गई। महिलाओं ने रुपये नही मिलने को लेकर बीडीओ से गुहार लगाई। बीडीओ को महिलाओं ने आवेदन भी दी। बीडीओ ने सभी महिलाओं को आश्वासन देकर कहा कि सभी आवेदनों को जिला भेज दी जाएगी। चिंता की बात नही है।

साथ ही प्रखंड क्षेत्र से आए हुए लोगों ने अपनी अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दिए। जनता दरबार मे कुल 166 आवेदन प्राप्त हुआ। मौके पर बीडीओ ने 77 आवेदनों का निष्पादित किया गया। वही 89 आवेदन को संबंधित विभाग को भेजा गया। आवेदन में सबसे ज्यादा मईया सम्मान योजना का 134 आवेदन थे। 

जामा में भी बीडीओ ने की सुनवाई

जामा में बीडीओ डा. विवेक किशोर के अध्यक्षता में जामा सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभाग से लाभुकों द्वारा आवेदन प्राप्त करते हुए सुनवाई की गई। कुल 466 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें मंईयां सम्मान योजना में सबसे अधिक 460 आवेदन प्राप्त हुए।

इस मौके पर अंचलाधिकारी अशोक बड़ाइक,प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी गिरेंद्र यादव, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी मानव कुमार सहायक संजीव कुमार दास, गौतम कुमार सहित सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Read more

Local News