Tuesday, April 14, 2026

10वें दिन जारी रहा शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन, धरना स्थल पर सुंदर कांड और संकीर्तन का आयोजन

Share

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा घोषित जिलों में शामिल शाहपुरा के जिला निरस्तीकरण के विरोध स्वरूप आंदोलन 10वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने सुंदर कांड का पाठ किया।

भीलवाड़ा के शाहपुरा को दोबारा जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहा शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन शनिवार को 10वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने सुंदर कांड पाठ और संकीर्तन का आयोजन कर अपनी मांगों को मजबूती से उठाया। विप्र सेना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में खटीक समाज ने भी अपना समर्थन देकर आंदोलन को नई ताकत प्रदान की।

Read more

Local News