Wednesday, June 24, 2026

कचहरी रोड को जाम से मुक्त बनाने के लिए को ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान!

Share

हजारीबाग न्यूज़: कचहरी रोड जाम से भरा रहता है। और स्थिति यह हो जाती है कि,सड़क पैदल पार करना भी असंभव हो जाता है।इसकी शिकायत बार-बार मिल रही थी।और जांच में दोनों ओर से किया जा रहा अतिक्रमण को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जा रहा था।
गुरुवार को दलबल के साथ पहुंचे सदर सीओ कुमार मयंक भूषण ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर ठेला. गुमती और दुकान लगाकर सड़क को अतिक्रमण करने वाले लोगों को हटा दिया गया।

सीओ ने बताया कि पहले भी हटाया गया था,और बार-बार इसे लेकर चेतावनी जारी की गई थी। परंतु इनके द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है, जाम की स्थिति और परेशानी को देखकर अभियान चलाया गया।इस दौरान दो दर्जन से अधिक दुकानों को हटा दिया गया।अतिक्रमण कचहरी रोड ही नहीं बल्कि कचहरी के अंदर भी है। सीओ मयंक भूषण दलबल के साथ इसे हटाने को लेकर पहुंचे थे।इस दौरान कई लोगो को दुकान से हटा दिया गया। इसके बाद बार बार आग्रह से अतिक्रमणकारियों को दो दिनों का समय दे दिया गया।जिससे वह अपने सामान को सहेज ले और अतिक्रमण को हटा ले।

सदर सीओ ने बताया कि दो दिनों का समय दिया गया है।अगर इसके बाद भी यह नहीं मानते हैं तो जबरदस्ती अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। कचहरी रोड करीब 30 /40 फीट चौड़ा है। आधे पर दुकान और आधे स्थान पर नगर निगम का अवैध रूप से पार्किंग है। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है। ज्ञात होगी यह सड़क जैन पंप पर nh33 को गुरु गोविंद सिंह रोड में जोड़ती है।शॉर्टकट होने के कारण अधिकांश लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं। इसके अलावा हजारों लोग कोर्ट और कचहरी के काम से आते हैं। करीब 1100 की संख्या वकील की भी है इसमें भीड़ के कारण यह सड़क जाम हो जाता है।

Read more

Local News