Sunday, May 31, 2026

कटकमदाग के सिरसी में बनेगा महिला कॉलेज!

Share

हजारीबाग न्यूज़: हजारीबाग के केबी वुमेन महिला कॉलेज के अलावा जिले में एक और महिला कॉलेज की आवश्यकता सरकार को महसूस होने लगी है।इस मामले में खुशखबरी यह है कि, महिला कॉलेज बनने का कटकम दाग के सिरसी में सपना साकार हो सकता है।कटकम दाग आंचल की ओर से 5 एकड़ जमीन कॉलेज के लिए आवंटित की है.गैर मजरुआ किस्म की जमीन तलाश करने के बाद कॉलेज के लिए आवंटित किया गया है। इस बाबत कटकम दाग कार्यालय से एनओसी जारी कर दिया गया है। ज्ञात हो कि केबी महिला कॉलेज की स्थापना पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय केबी सहाय ने हजारीबाग में की थी। स्वर्गीय केबी सहाय के नाम से हजारीबाग के बड़कागांव रोड में एक प्लस टू विद्यालय भी चल रहा है।

Read more

Local News