Friday, May 1, 2026

दिल्ली आपकी जागीर नहीं, बिहार-यूपी वालों पर केजरीवाल के बयान से सियासी घमासान, JDU-BJP ने मोर्चा खोला

Share

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के एक बयान से बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी, जेडीयू समेत एनडीए फोल्डर के नेता केजरीवालपर हमला कर रहे हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष(कार्यकारी) संजय झा ने ट्वीट कर केजरीवाल की इस बयान के लिए आलोचना की है। बीजेपी के गिरिराज सिंह, हरिभूषण ठाकुर बचौल समेत कई नेताओं ने इस मुद्दे पर अरविंद केजरी वाल की खिंचाई की है। कहा है कि उन्होंने मेहनतकश और अपने पसीने से दिल्ली में काम करने वाले बिहार-यूपी वासियों का अपमान किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर संजय झा ने अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि बिहार-यूपी के लोगों से आपको इतनी नफरत क्यों है केजरीवाल जी। आपको नहीं भूलना चाहिए कि दिल्ली आपकी जागीर नहीं, देश की राजधानी है, और सभी देशवासियों की है। बिहार-यूपी के लोगों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर दिल्ली ही नहीं, दुनियाभर में मुकाम हासिल किया है। आपने जो खुद के लिए शीशमहल बनवाये हैं, उसमें दिल्ली में रहने वाले बिहार-यूपी के लोगों के टैक्स के पैसे भी लगे हैं। आपके द्वारा बिहार-यूपी के लोगों का बार-बार अपमान बर्दाश्त के काबिल नहीं है। आपको तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

Read more

Local News